राष्ट्रीय

डूसू चुनाव : शीर्ष तीन पद एनएसयूआई की झोली में

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)| दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव के बुधवार को आए नतीजों में कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने चार सीटों में से तीन पर जीत हासिल की है। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं। रॉकी तुसीद डूसू के नए अध्यक्ष चुने गए हैं।

पिछले साल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव के पद को छोड़कर तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई ने जीत हासिल की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close