Main Slide

गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में घुसा दी बीयर की बोतल

नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ हैवानियत भरी करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में महिला के साथ तीन लोगों ने बारी–बारी से रेप किया।

आरोपितों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल भी डाल दी। पुलिस ने घ्‍टना के शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला और तारक भास्कर नाम के शख्स के बीच निजी संबंध हो गए थे। बाद में कुछ ऐसी स्थितियां बन गई है कि महिला तारक भास्कर से छुटकारा पाना चाहती थी। जब यह बात उसने इस घटना के मुख्य आरोपित तारक भास्कर को बताई थी तो वह आगबबूला हो गया।

उसने घटना से पहले महिला को रेप करने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित तारक भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपित सोमवार रात 1:30 बजे रात को महिला के घर में घुसा तो उसके दो और लोग भी थे।

तीनों ने महिला पर हमला बोलकर उसका रेप कर दिया। यहीं नहीं, मौके से जाते वक्‍त उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल घुसा दी। घटना के वक्त महिला की बेटी जाग गई थी और वह लोगों से बचाने की गुहार लगा रही थी, लेकिन कोई भी पड़ोसी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

बाद में पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना कोलकाता से करीब 195 किमी दूर की है।

यहां महिला अपनी 13 साल की बेटी और 9 साल के बेटे के साथ रहती है। उसका पति किसी दूसरे राज्य में नौकरी करने गया है। वहीं आरोपी तारक दूसरे मोहल्ले में रहता है और शादीशुदा है। तारक के दो बच्चे भी हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close