उत्तराखंड

काशीपुर में 14 वर्षीय किशोरी की खेत में हत्या, रेप की आशंका

उत्तराखण्ड। काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। गन्ने के खेत में एक 14 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। ऐसा मालूम पड़ता है कि किशोरी के साथ रेप किया गया और पिफर उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

खेत में किशोरी का शव की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है।

पता चला है कि वहीं के एक युवक से मृतका के माता-पिता की पुरानी रंजिश थी। हत्या की घटना के बाद वह युवक पूरे परिवार के साथ क्षेत्र से गायब है। पुलिस भी उक्त युवक को संदेह के घेरे में लेकर उसकी तलाश में जुट गई है। इधर मृतका के परिजन भी उसी युवक पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले की तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी में यह भी बात सामने आई है कि युवक कई बार परिवार की ही एक लड़की से छेड़छाड़ कर चुका था। इसके लिए उसे कई बार मना भी किया जा चुका है और गांव में पंचायत भी हुई थी, इसके बावजूद भी वह नहीं मान रहा था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close