Main Slideउत्तर प्रदेश

गैंगरेप से बदनाम होकर प्रेमिका बनना चाहती थी प्रेमी की दुल्हन,लेकिन फूट गया भांडा

लखनऊ। मोहनलालगंज की रहने वाली बीए स्टूडेंट के अपहरण और गैंगरेप मामले में चौंका देने वाली बातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अपनी जांच में हैरत कर देने वाली चीजों को उजागर किया है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीसरे साल की पढ़ाई कर रहे शक्तिनगर के रहनेवाले मनीष शर्मा से प्यार करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए घरवाले तैयार नहीं थे।

इसलिए छात्रा ने खुद को बदनाम कर अपने प्यार को शादी के बंधन तक पहुंचाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्लान बनाया। दोनों की प्‍लानिंग थी कि लड़की के बदनाम होने के बाद कोई रिश्ता नहीं रखेगा। फिर वह दोनों आराम से शादी कर सकेंगे।

पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपित मनीष की उतरठिया में फर्नीचर की दुकान है। छात्रा साजिश के तहत उसके साथ ही गई थी।

मनीष रविवार सुबह लड़की को लेने उसके घर गया था। इसके बाद मनीष ने लड़की को फोन किया। इसके बाद लड़की अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़कर चली आई। दोनों टैंपो से ही चारबाग पहुंचे। वहां एक रेस्टोरेंट में आइसक्रीम खाई और दोनों चिड़ियाघर घूमने चले गए।

इसके बाद दोनों भूतनाथ मार्केट में टहलते रहे। रात को मनीष लड़की को अपनी फर्नीचर की दुकान पर ले गया। दोनों ने दुकान में रात गुजारी। इसके बाद सोमवार सुबह छात्रा अपने घर चली गई। छात्रा के घर जाने से पहले मनीष ने उसके भाई को एसएमएस करके धमकाया।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह भी मनीष के मास्टर प्लान का हिस्सा था। इसमें लड़की का भाई भी शामिल था। सोमवार सुबह छात्रा बेसुध हालत में घर लौटी और अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगा दिया।

गौरतलब है कि रविवार सुबह घर से निकली छात्रा सोमवार सुबह वापस आई थी। छात्रा का कहना था कि कोई बदमाश उसे काफी दिन से बहन की आपत्तिजनक फोटो होने की बात कहते हुए धमका रहा था।

रविवार सुबह उसने फोटो देने के बहाने से बाईपास रोड पर बुलाया और जबरन स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा लिया। कार में ड्राइवर के अलावा दो लोग थे। छात्रा को बेहोश कर उसे एक खाली मकान में ले जाकर बंधक बना दिया गया।

इसके बाद 24 घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई। रविवार सुबह छात्रा को बेसुध हालत में बस में बैठाकर घर भेज दिया गया। छात्रा के परिवारीजनों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close