Main Slideप्रदेश

वायरल हो रही असम की इस लड़की की तस्‍वीर, वजह जानेंगे तो डर जाएंगे

गुवाहाटी। असम में इन दिनों एक लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर वाइस ऑफ नॉर्थ ईस्ट इंडिया नाम के एक फेसबुक पेज पर डाली गई है।

लड़की के हाथ में प्लेकार्ड है। इस पर मैसेज लिखा है, मुंबई में बारिश, फुल मीडिया कवरेज,  असम में हर साल बाढ़, सैंकड़ों लोगों की मौतें, किसी को परवाह नहीं और हम उस समाज में रहते हैं जहां हमारे पास करीब 30 ऐसे न्यूज चैनल हैं जो 24 घंटे चलते हैं। वे आपके होरोस्कोप को दिखा सकते हैं लेकिन असम का हॉरर नहीं।

लड़की का यह फोटो जून 2015 का है। उस वक्त भी यह तस्वीर वायरल हुई थी लेकिन इस साल जब असम में बाढ़ आई तो लड़की की तस्वीर फिर से वायरल होने लगी।

इस साल असम में आई भीषण बाढ़ ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के प्रकोप से 173 लोगों की मौत इस साल हो चुकी है। असम में जुलाई के आखिर में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया था। हजारों लोग राहत शिविरों में जीवन गुजार रहे हैं।

बता दें कि बीते 15 अगस्‍त पर एक बच्चे की तस्वीर वायरल हुई थी। इसमें बच्चा डिब्रू जिले के एक स्कूल में घुटने तक पानी के बीच खड़ा है और वह तिरंगे को सलामी दे रहा था।

कुछ लोगों ने इसे सच्ची देशभक्ति का रिफ्लेक्शन बताया था। वहीं, कुछ ने कहा था कि यह बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की सच्चाई को दर्शाता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close