Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

इस पहाड़ पर है चांदी का खजाना, यहां आने वाला हो जाता है मालामाल!

इस दुनिया में हैरतअंगेज ठिकानों की भरमार हैं। इनमें से कइयों के बारे में आपने पढ़ा और सुना होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे पहाड़ के बारे में बताएंगे, जहां कदम रखते ही हर कोई मालामाल हो जाता है। जो कोई यहां जाता है वह सोना और चांदी से भरे बोरों के साथ घर लौटता है।

तो जनाब आपको यकीन नहीं हो रहा न। आज तक आपने बहुत से पहाड़ों के बारे में सुना होगा, लेकिन एक पहाड़ ऐसा भी है जो चांदी उगलता है।

यह पहाड़ है दक्षिणी अमेरिका के देश बोलीविया में । बोलीविया की राजधानी पोतोसी एक पहाड़ी इलाका है। बताया जाता है कि यहां के पहाड़ों में लगभग 1.22 अरब टन खनिज संपदा है। इनमें चांदी की भरमार ज्‍यादा है।

इस पहाड़ में चांदी दबी हुई है। इस कारण पहाड़ को अमीर पहाड़ के नाम से जाना जाता है। यहां चांदी निकालने का काम सालों से चल रहा है। कई लोग तो यहां हादसे का शिकार हो चुके हैं। आम इंसानों को पहाड़ पर जाने की अनुमति नहीं है।

बोलीविया आने वाले पर्यटकों को जब ये पता चलता है कि यहां का एक पहाड़ चांदी उगलता है तो लोग इसे देखे बिना नहीं रह पाते हैं। दूर-दूर से पर्यटक इस पहाड़ी को देखने के लिए यहां हर साल आते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close