Main Slide

हैवान बने बेटे ने मां को चाकुओं से गोदकर मारा,चटनी के साथ खा गया दिल

पुणे। कभी माँ, तो कभी मम्मा कितने नामों से बुलाते हम उसे सिर्फ इसीलिए  क्यूंकि उसके जैसा प्यार हमें इस दुनिया में कोई और नहीं कर सकता। एक माँ अपनी संतान के लिए क्या कुछ नहीं करती। हमें अपने अच्छे बुरे की जितनी पहचान खुद नहीं होती उतनी माँ को न जाने कैसे हो जाती है।

आज की यह खबर न सिर्फ घिनौनी है बल्कि माँ बेटे के रिश्ते को चीर देने वाली भी है। दरअसल,  महराष्ट्र में माँ-बेटे के रिश्ते को खून से लाल कर देने वाला एक किस्सा सामने आया है।

यहाँ तारातनी चौक के पास एक २७ वर्षीय युवक अपनी माँ की हत्या करने के बाद चाकुओं से उसके दिल को निकाल कर चटनी के साथ खा गया। यह हृदय विदारक किस्सा 28 अगस्त का है। आरोपी का नाम सुनील बताया जा रहा है ।

पुलिस के अनुसार, सुनील उस रात नशे की हालत में धुत था घर पहुचते ही सबसे पहले वो पड़ोसियों के घर गया और खाना मांगने लगा।

पड़ोसियों के इनकार के बाद वो घर गया और वहाँ जाकर खाना ढूढने लगा उस वक़्त उसकी माँ येलवा घर पर ही मौजूद थी। उसने शोर शराब के चक्कर में उसे ऐसा करने को मना किया।

इसी बात पर उन दोनों में बहस हो गयी। यह बहस इतनी बढ़ गयी कि सिरफिरे ने अपनी माँ को मार डाला। अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार, सुनील ने पहले अपनी माँ पर चाक़ू से कई वार किए। फिर उसका दिल निकाल चटनी और मिर्च के साथ कुछ हिस्सा दिल का खा गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close