Main Slideराष्ट्रीय

राम रहीम को रेप मामले में 10 साल जेल की सजा

साध्‍वी रेप केस में दोषी पाए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट में बहस से ठीक पहले सिरसा में राम रहीम के गुंडों ने दो गाडि़यां फूंक दी हैं।

सजा की सुनवाई के लिए रोहतक जेल में कोर्ट रूम बनाया गया था। जेल के आसपास किसी भी संदिग्ध को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं। हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सैकड़ों डेरा समर्थकों को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। सेना, अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवानों तैनात किया गया है। रोहतक, सिरसा सहित कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

जज के सामने रो पड़े राम रहीम, बोले–माफ कर दीजिए  

जज से बोले कि बोले मुझे माफ कर दीजिए। बहस के दौरान राम रहीम शांत होकर खड़े थे। दोनों वकीलों की बात सुनते रहे। सजा के ऐलान के बाद उनको जेल के कपड़े पहना दिए जाएंगे।

बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंने जन कल्याण के बहुत कार्य किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए नरमी बरती जानी चाहिए।

अभियोजन पक्ष ने बलात्कार के दोषी राम रहीम के लिए अधिकतम सजा की मांग की। स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को 10-10 मिनट बहस के लिए समय दिया था।

हरियाणा के डीजीपी बीएस संधु ने कहा कि अब तक किसी हिंसा की सूचना नहीं मिली है। सिरसा और रोहतक में कर्फ्यू जारी है। रोहतक जेल में बने कोर्ट में सीबीआई के वकील पहुंच गए हैं। कुछ देर में जज भी पहुंचने वाले हैं। राम रहीम को मिलने वाली सजा के मद्देनजर रोहतक में हरियाणा पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close