राष्ट्रीय

हरियाणा, उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगी डीटीसी बसें

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)| दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने हरियाणा की एक अदालत द्वारा दुष्कर्म के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के चलते हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डीटीसी बसों की सेवाएं रद्द कर दी हैं।

डीटीसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि बस सेवाओं को रद्द करने का फैसला शुक्रवार की रात लिया गया और यह अगले आदेश तक जारी रहेगा।

अधिकारी ने कहा, हमने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हमारी सेवाओं को रद्द कर दिया है, जिनमें गुरुग्राम, गाजियाबाद और बहादुरगढ़ जाने वाली बसें शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि 200 चक्कर लगाने वाली लगभग 50 बसें रद्द कर दी गई हैं।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद अराजक तत्वों ने राष्ट्रीय राजधानी में करीब 12 बसों को आग के हवाले कर दिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close