राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी वाड्रा अस्पताल में भर्ती, हुई यह गंभीर बीमारी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी डेंगू बुखार की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती गया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीडि़त हैं। परिवार के लोगों ने भी प्रियंका गांधी में डेंगू होने की पुष्टि की है।

प्रियंका को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनके इलाज पर चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बासु लगातार नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल के बोर्ड चेयरमैन डीएस राणा द्वारा दिए गए बयान के अनुसार प्रियंका वाड्रा को बुखार था जिसके बाद जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है।

कुछ दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को वायरल फीवर हुआ था। इसके चलते राहुल गांधी हफ्ते भर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में भी वे हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे।

डॉक्टरों ने बताया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिनों बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक दिल्ली में डेंगू के 657 केसों को रिकॉर्ड किया गया है। इनमें से 325 मरीज दिल्ली के हैं और 332 अन्य राज्यों के हैं। इनका दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में उपचार हुआ है। दक्षिण दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के तहत आने वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक 64 डेंगू के मामले रिकॉर्ड किए गए हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close