Main Slideमनोरंजन

आखिर ऐसा क्या किया प्रियंका चोपड़ा ने कि लोगों का कहना पड़ा भारत मत आना

 

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा का समय आज कल कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा था तो उस समय प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया कि वह सुर्खियों में आ गईं कुछ लोगों के तो गले ही नहीं उतरा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंग का दुपट्टा गले में पहन रखा है, और उसे वे बहुत ही प्यार से लहरा रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका व्हाइट टॉप और शॉर्ट जीन्स पहने थीं। इसी बात पर कुछ लोगों ने प्रियंका को ट्रॉल करना शुरू कर दिया।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने तिरंगे के ऐसे इस्तेमाल को गलत और अपमानजनक बताया। वहीं एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि, कृपया आप भारत में फिर से ना लौटें। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में भी आए और उनकी तस्वीर को खूब पसंद किया।

बता दें कि इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा को उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया था। मई में जब उन्होंने बर्लिन में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, उनकी ट्रोलिंग हुई थी। इस दौरान प्रियंका को यह कहकर ट्रोल किया गया था कि उन्हें इस तरह की ड्रेस पहननी चाहिए थी, जिससे उनकी टांगें ढकी रहें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close