अन्तर्राष्ट्रीय

सिएरा लियोन में कीचड़ की बाढ़ ने बरपाया कहर, 312 डूबकर मरे

फ्रीटाउन। सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में भयंकर बाढ़ ने सोमवार को 312 लोगों को मौत के आगोश में ले लिया। बाढ़ की वजह से 2 हजार लोग बेघर हो गए। लोगों के शव पानी में बह गए हैं और बचे हुए लोग अपने परिवारवालों की खोज में जुटे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक शहर के दो इलाकों में घर पूरी तरह डूब गए हैं। सड़के नदियों में तब्‍दील हो गई हैं। इन नदियों में मिट्टी और लाशें भर गई हैं।

रेड क्रॉस के प्रवक्ता पैट्रिक मसाकुओई ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी तक 312 है लेकिन लाशें मिलने के सा‍थ यह और भी बढ़ सकती है।

सिएरा लियोन, कीचड़, फ्रीटाउन, कनॉट हॉस्पिटलफ्रीटाउन के कनॉट हॉस्पिटल में मुर्दाघर में काम करने वाले टेक्निशन मोहम्मद सिनेह ने बताया कि अब तक 180 लाशें मिल चुकी हैं। इनमें से कई शव बच्चों के भी हैं।

स्थिति यह है कि अब मुर्दाघर में जगह नहीं बची है। सिनेह ने बताया कि कई शवों को प्राइवेट मुर्दाघरों में ले जाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के रेजंट इलाके में भारी बारिश की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर गिर गया है। इससे यह आपदा और भयावह हो गई है।

फ्रीटाउन की आबादी तकरीबन 12 लाख है और यह हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाता है। इसकी वजह से लोगों का विस्थापन जारी रहता है।

बता दें कि सिएरा लियोन पश्चिमी अफ्रीका का वही देश है, जहां 2014 में इबोला वायरस ने दस्तक दी थी। इस देश की 60 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जी रही है।

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close