उत्तराखंड

देहरादून में धूमधाम से मनाया जा रहा है आज़ादी का जश्न

देहरादून। पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं देवभूमि देहरादून में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जा जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया सीएम रावत ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

राजधानी देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल ने राजभवन में व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी झंडा फहराया।

जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा पूर्व सीएम निशंक भी मौजूद रहे। जहां सीएम ने सफल नेतृत्व के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दी बधाई।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी राजधानी के कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजधानी में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के ध्वजारोहण करने के दौरान मौजूद रहे।

जहां दोनों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर उत्तराखंड के महामहिम कृष्ण कांत पाल ने सुबह करीब 8 बजे राजभवन में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

उन्होंने आजादी की सभी प्रदेशवासियोंको ढेरों शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महानायकों के कठिन संघर्ष और बलिदान याद रखने की बात कही। झंडा फहराने के बाद राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पौधा रोपण भी किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close