Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

धर्मगुरु दलाईलामा ने दाढ़ी खींच किया बाबा रामदेव से ऐसा मजाक……

मुंबई। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में धर्म गुरु दलाई लामा और बाबा रामदेव की बीच जमकर हंसी-मजाक हुआ। यहां देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने जुटकर शांति का संदेश दिया।

अपने संबोधन के दौरान दलाई लामा ने बाबा रामदेव को अपने पास बुलाया और उनकी दाढ़ी पकड़ ली। इस पर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।

कार्यक्रम में मुस्लिम धर्म गुरु कल्बे सादिक ने कहा कि बाबरी केस का फैसला अगर हिन्दुओं के पक्ष में आता है तो मुस्लिम समुदाय इसे खुशी से स्वीकार करेगा। साथ ही फैसला अगर मुसलमानों के पक्ष में आता है तो उन्हें विवादित जमीन हिन्दुओं को दे देनी चाहिए।

धर्मगुरु दलाईलामा, दाढ़ी खींच, बाबा रामदेव, मजाक

कल्बे सादिक के इस बयान पर कॉन्क्लेव में मौजूद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि मौलाना ने यह बयान देकर हमारा दिल जीत लिया। हर्षवर्धन ने कहा कि भगवान राम ना हिन्दू थे ना मुस्लिम, वह तो भारत की आत्मा हैं।

योगगुरु बाबा रामदेव ने भी मंच पर अपनी योग कला का प्रदर्शन किया। संबोधन में रामदेव ने भारत-चीन सीमा विवाद का भी जिक्र किया। कहा कि चीन शांति में विश्वास नहीं रखता अगर ऐसा होता तो दलाई लामा भारत में नहीं होते।
रामदेव ने कहा कि हम योग की भाषा में बात करते हैं लेकिन अगर किसी को यह भाषा नहीं समझ आती तो उसे युद्ध की भाषा में जवाब देना भी हमें आता है।

यह भी पढ़े : OMG! रेस्‍टोरेंट आए 3 परिवार के लोगों को पिला दिया सीवर का पानी

 

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close