अन्तर्राष्ट्रीय

अरबों की दौलत को ठुकरा गरीब प्रेमी का निभाया साथ, रचाई शादी

नई दिल्ली। कहते हैं जब इंसान को किसी से प्यार होता है तो वह सब कुछ भूल जाता है। आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा होगा कि एक अमीर लड़की को किसी गरीब लड़के से प्यार हो जाता है और वह अपने बाप की दौलत को ठुकराकर अपने प्यार के साथ चली जाती है।

हालांकि रियल लाइफ में आपने ऐसे मामले कम ही देखें होंगे, लेकिन मलेशिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने पिता की अरबों की दौलत को ठुकराकर अपने प्रेमी से शादी
कर ली।

दरअसल मलेशिया के बिजनेस टाइकून लौरा एशले की बेटी एजेंलिन फ्रांसिस खू ऑक्‍सफोर्ड में पढ़ाई के दौरान जेद्दिया फ्रांसिस नाम के एक लड़के से दिल लगा बैठी। मुलाकातों का दौर चला। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

मलेशिया, लौरा एशले, बिजनेस टाइकून, ऑक्‍सफोर्ड, बॉयफ्रेंड

जब लड़की ने अपने पिता से बात की तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया। तब उसने पिता की मर्जी के खिलाफ अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला किया और अपने हिस्से की जायदाद, संपत्ति छोड़ दी। फोर्ब्‍स के अनुसार उसके पिता की कुछ संपत्ति तकरीबन 407 मिलियन डॉलर है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close