मनोरंजन

आयुष के brand ambassador बनेंगे ये बॉलीवुड अभिनेता

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आयुर्वेदिक कंपनी ‘आयुष’ के ब्रांड एंबेसेडर बनाए गए हैं। अभिनेता ने भी लोगों को अपनी जीवनशैली की समस्याओं के लिए आयुर्वेद को बेहतर और कारगर विकल्प बताया है।

अक्षय कुमार, brand ambassador, हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड , आयुष, आयुर्वेदिक उत्पादकहिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने अपने आयुर्वेदिक उत्पादक की एक रेंज लॉन्च की है जिसका चेहरा अक्षय को बनाया गया है। अक्षय ने कहा, “कई साल से आयुर्वेद हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। व्यक्गित रूप से मेरा मानना है कि हमारी आधुनिक जीवनशैली की समस्याओं का अधिकांश जवाब आयुर्वेद के पास है। ये साधारण प्राकृतिक उपचार में पाए जाते हैं जो हमेशा हमारी जड़ों का हिस्सा रहे हैं।”

इस ब्रैंड के लिए किए गए कई विज्ञापनों की शूटिंग के बारे में अक्षय ने कहा, “मैं हमेशा नए अनुभवों को हासिल करने का इंतजार करता हूं और यह शूट हमेशा यादगार रहेगा। आयुर्वेद जैसी उच्च संस्कृति के जरिए जनता से जुड़ना हमेशा से बेहतर है।”

इस वीडियो में अक्षय को संस्कृति में कुछ छंदों का उच्चारण करते देखा जाएगा। ये उत्पादक अगस्त से बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close