Main Slideउत्तराखंड

ड्रैगन की गुस्ताखी : उत्तराखंड के बाराहोती में घुसे सैनिक, जवानों ने खदेड़ा

देहरादून। डोकलाम में चीन के साथ भारत का सीमा विवाद अभी सुलझ नहीं पाया है, इस बीच उत्तराखंड में चाइनीज सेना की घुसपैठ की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई को लगभग 9 बजे चीनी सैनिक बाराहोती में 800 मीटर से एक किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए। जिन्हें आईटीबीपी के जवानों ने वापस लौटा दिया।

जिले के कलेक्टर आशीष जोशी ने घुसपैठ की घटना से इनकार किया है। डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। डोकलाम में चीन सड़क बनाने की कोशिश कर रहा है, देशहित की चिंता में भारत ने अपने सैनिक तैनात किए हैं। भारतीय जवानों ने मानवश्रृंखला बनाकर वहां भी चीनी सैनिकों को रोका था। अब बाराहोती में आईटीबीपी के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसे चीनी सैनिकों को खदेड़ा।

 

जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में 800 मीटर से 1 किलोमीटर तक अंदर भी घुसे। हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशासन द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। डोकलाम में पहले से ही दोनों देशों के बीच गतिरोध जारी है। वहीं NSA अजीत डोभाल इसी बीच चीन के अपने समकक्ष और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर चुके हैं।

यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इसी तरह से चीनी हेलीकॉप्टर और उनके जवान हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन हमारे सैनिक उनका ना केवल डटकर सामना करते हैं बल्कि उन्हें समय-समय पर आंख दिखाकर खदेड़ने का काम भी करते हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close