राष्ट्रीय

जवानों ने कश्मीर के 6 पुलिसकर्मियों को पीटा

जम्मू और कशमीर, गांदेरबल जिला, सब इंस्पेक्टर, जवानजम्मू। सादे कपड़ों में जवानों ने जम्मू और कशमीर के गांदेरबल जिले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। जवान अमरनाथ यात्रा पूरी करके लौट रहे थे तभी श्रीनगर से 63 किलोमीटर की दूरी पर गुंड इलाके में पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने को कहा।

खबरों के मुताबिक गुस्साए जवानों ने छह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और गुंड पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ भी की।इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस सूत्रों ने कहा कि सेना ने घटना की जांच का आदेश दिया है। इस मामले में अन्य कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी की जाएंगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close