राष्ट्रीय

पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की, जवान घायल  

पाकिस्तान सेना, जम्मू और कशमीर, जवान घायल, मोर्टारजम्मू। पाकिस्तान सेना ने जम्मू और कशमीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा हैं कि जवान नियंत्रण रेखा के लाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हुआ। पाकिस्तानी सेना छोटे एंव स्वचालित हथियारों तथा मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। सूत्रो ने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी तरीके से जवाब दे रही है। साथ ही गोलीबारी भी जारी हैं।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से इसी तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन में नियंत्रण रेखा के सुंदरबनी सेक्टर में राज राइफल्स के राइफलमैन जयदर्थ सिंह शहीद हो गए थे, जबकि राइफलमैन सचिन कुमार घायल हो गए थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close