Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

2014 में चोरी हुई 17वीं सदी की पेंटिंग मोरक्को ने इटली को सौंपी

रबात। 2014 में चोरी हुई 17वीं सदी की एक पेंटिंग को मोरक्को के अधिकारियों ने इटली को सौंप दी। इस पेंटिंग की कीमत 60 लाख यूरो (69 लाख डॉलर) है। यह इटली के मोडेना शहर के एक चर्च से चोरी हो गई थी। बाद में मोरक्को के कासाब्लांका शहर के बाजार में मिली थी।

कासाब्लांका में शनिवार को आयोजित एक समारोह में मोरक्को पुलिस ने ‘द स्किंवटर’ नामक पेंटिंग आधिकारिक रूप से मोरक्को में इटली के राजदूत को सौंप दी। 17वीं शताब्दी की पेंटिंग इटली के मशहूर कलाकार जियोवानी फ्रांसिस्को बार्बेरी ने बनाई थी।

ये गुएरसिनो के नाम से चर्चित थे। इसे मोरक्को के एक बड़े व्यापारी व कला संग्राहक ने 10 लाख डॉलर में खरीदा था। व्यापारी द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने के बाद इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मोरक्को की पुलिस ने इतालवी प्रशासन को भी इस संबंध में कुछ खुफिया जानकारी दी थी। जिसके आधार पर मोरक्को के एक प्रवासी को गिरफ्तार किया गया। उसी ने इटली से यह पेंटिंग चुराई थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close