प्रदेश

दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म…

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पड़ोसी की 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी दो बच्चों का पिता है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी और पीड़िता का परिवार नांगलोई में एक ही इमारत परिसर में रहते हैं। लड़की अक्सर उसकी (आरोपी) पत्नी से मिलने जाया करती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने  बताया, “इस अपराध को उस समय अंजाम दिया गया, जब लड़की के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।” पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है।

पुलिस को सोमवार रात नौ बजे के आसपास दुष्कर्म की सूचना दी गई और मामला दर्ज कर लिया गया।  शिकायत दर्ज होने के बारे में पता चलने के बाद नांगलोई से फरार हो जाने वाला आरोपी मंगलवार को दिल्ली के मुंडका से तड़के तीन बजे के आसपास गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close