मनोरंजन

महाभारत पढ़ रहे हैं शाहरुख खान

मुंबई | बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘बादशाह खान’ शाहरुख खान इन दिनों महाभारत का अध्ययन कर रहे हैं। खुद शाहरुख ने सोमवार को इसका खुलासा किया। महाभारत पर आधारित फिल्म बनाने की मंशा जाहिर कर चुके शाहरुख ने सोमवार को कहा कि वह बीते एक-डेढ़ वर्षो से महाभारत का अध्ययन कर रहे हैं।

मुंबई में होटल ‘ताज लैंड्स एंड’ में ईद का जश्न मनाने के बाद शाहरुख ने पत्रकारों से कहा, “बीते एक-डेढ़ साल से महाभारत पढ़ रहा हूं। इसमें वर्णित कहानी पसंद आ रही है। अबराम को मैं उन कहानियों को रोचक अंदाज में बताता हूं।”

शाहरुख ने कहा, “इसी तरह अबराम को मैं इस्लाम धर्म में वर्णित कहानियां भी रोचक तरीके से सुनाता हूं। हमें एकदूसरे के धर्म से प्रेम करना चाहिए। उम्मीद है मेरे बच्चे भी ऐसा ही करेंगे। उम्मीद है वे सभी धर्मो से सीखेंगे, उनका सम्मान करेंगे और उनमें वर्णित तथ्यों और उसकी रचना की खूबसूरती का मजा उठाएंगे।”

शाहरुख तीन बच्चों के पिता हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। शाहरुख ने इस वर्ष हिंदी फिल्म जगत में 25 वर्ष पूरे कर लिए, जिसके लिए उन्होंने मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close