Main Slideअन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में सेना का दुर्घटनाग्रस्त विमान समुद्र में मिला, 100 की मौत

यंगून। म्यांमार में सेना का एक विमान बुधवार को लापता होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा नजदीक में ही समुद्र में पाया गया। विमान में करीब 100 सैनिक और उनके परिजन सवार थे।

विमान का वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूटने के बाद अपराह्न से उसे नौसेना के जहाज और विमान खोज रहे थे विमान दक्षिणी शहर मीईक से यांगून की उड़ान पर था।

म्यांमार के दक्षिणी समुद्र तट के करीब दोपहर 1.35 बजे उससे संपर्क खत्म हो गया था। म्यांमार के अधिकारियों के मुताबिक, एटीसी से विमान का संपर्क खत्म होने के बाद से नौसेना के जहाज और विमान तलाश में जुटे थे।

दावेई शहर से करीब 218 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में विमान के टुकड़े पाए गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में अधिकतर महिलाएं और बच्चे सवार थे।

शुरुआत में विमान में सवार लोगों की संख्या को लेकर विरोधाभासी जानकारी मिली थी। बाद में सेना प्रमुख कार्यालय के कमांडर ने बताया कि सैनिक और उनके परिवार समेत 106 यात्री थे।

इसके अलावा चालक दल के 14 सदस्य भी उसमें सवार थे। हादसे का शिकार विमान वाई-8एफ-200 चीन निर्मित था। म्यांमार सेना सामान्यतया इसे माल ढोने के लिए इस्तेमाल करती है।

पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगने के बाद म्यांमार की पूर्व सैनिक जुंता सरकार ने चीन से कई विमान खरीदे थे। हालांकि सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पिछले साल मार्च में मिला था। विमान ने 809 घंटे की उड़ान भरी थी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close