Main Slide

मूसा ने कहा- दुनिया में भारत के मुसलमान सबसे बेशर्म

नई दिल्‍ली।  हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने एक चार मिनट की ऑडियो क्लिप जारी की है जिसमें उसने इस्‍लामिक जिहाद का हिस्‍सा नहीं बनने के लिए भारतीय मुसलमानों को कोसा है। साथ ही कहा है कि ये मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म इंसान हैं।

जाकिर मूसा का वायरल ऑडियो, हिज़बुल मुजाहिदीन के निष्‍कासित कमांडर जाकिर मूसा, अलकायदा का आतंकी जाकिर मूसा, जंग-ए-बदर, इस्‍लामिक जिहादहाल ही में मूसा ने टेलीग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप जारी कर ये बात कही है।

यह भी पढ़े :- समाज से पीड़ित शिक्षक दंपत्ति ने मांगी इच्छा मृत्यु

यह भी पढ़े :- लड़कियों के ये अंग होते है सेक्सी, इनकों छूने से मदहोश होंगी लड़कियां

इसके जरिए अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा भारत के मुस्लिम युवकों को जिहाद के नाम पर आंतकी बनने की नापाक सलाह दे रहे हैं।

मूसा का कहना है कि उसकी लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है। भारतीय मुसलमानों को भड़काने के लिए उसने देश में मुस्लिमों के साथ घटित होने वाली घटनाओं का सहारा लिया है।

उसने ऑडियो क्लिप में बिजनोर जाने वाली चलती ट्रेन में एक मुस्लिम महिला के साथ पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा रेप, कथित गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीट-पीट कर मारे जाने का हवाला दिया है।

भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हुए मूसाने कहा कि इस तरह के बेशर्म मुसलमानों को खुद को मुस्लिम कहने में शर्म आनी चाहिए।

इतवना ही नहीं, मूसा ने ऐतिहासिक इस्लामी युद्ध ‘जंग-ए-बदर’ का हवाला दिया है। उसने कहा, ‘वे लोग 313 थे और दुनिया पर राज किया। अब हम करोड़ों हैं लेकिन गुलाम हैं।’

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close