Main Slideप्रदेश

कपिल मिश्रा विरोध में अनशन पर बैठे आप विधायक, गिरफ्तार

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आप विधायक संजीव झा को ‘शांति भंग’ करने के प्रयास के लिए हिरासत में ले लिया। संजीव आप में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा के अनशन के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठने का प्रयास कर रहे थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमने संजीव झा को हिरासत में ले लिया है, क्योंकि वह शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे।”

पुलिस के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक ने मिश्रा के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने से पहले इजाजत नहीं ली थी। पुलिस ने धरने पर बैठे झा को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माने, इसलिए उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

बुराड़ी से विधायक झा ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मिश्रा के अपमानजनक आरोपों के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

मिश्रा बुधवार से अपने आधिकारिक आवास पर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि अरविंद केजरीवाल आप के पांच नेताओं – संजय सिंह, आशीष खेतान, सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक- की विदेश यात्राओं के ब्योरे दें।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close