व्यापार

वास्वी भरत राम बनीं एफएलओ की नई अध्यक्ष

मुंबई | वास्वी भरत राम ने फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) की नई अध्यक्ष के रूप में पद्भार संभाल लिया है। यह संगठन दक्षिणपूर्व एशिया का महिलाओं का सबसे पुराना संगठन और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की इकाई है। भरत राम श्रीराम स्कूल की कार्यकारी समिति की संयुक्त उपाध्यक्ष और श्री एडुकेयर की सदस्य भी हैं। ये दोनों इकाइयां देश और विदेश में महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों संचालित करती हैं।

वास्वी ने इंग्लैंड में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद भारत लौटकर लौह अयस्क फर्नीचर का अपना कारोबार शुरू किया। उन्होंने छोटी सी अवधि में इस कारोबार को सफल बना दिया। वास्वी को सफल कारोबारी, परिश्रमी और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जानाता है। वह कई व्यापारिक और महिला कल्याण संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं।

इस मौके पर फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष वास्वी भरत राम ने कहा, “महिलाओं को शिक्षित और सशक्त करना देश के तीव्र सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक है। देश विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। देश में अगले दस वर्षो में महिलाओं सहित 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। 2015 में मैककिंसे ग्लोबल इंस्टीट्यूट द्वारा कराए गए शोध से पता चला है कि यदि भारत 2025 तक महिला कामगारों की संख्या को 10 आधार अंकों यानी 6.8 करोड़ अधिक महिलाओं को रोजगार दे तो देश की जीडीपी 16 फीसदी तक बढ़ सकती है।”

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close