उत्तर प्रदेशप्रदेश

राज बब्बर की उप्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश

timthumb

नई दिल्ली | विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर ने पद छोड़ने की पेशकश की। अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर ने संवाददाताओं से कहा, “मैं उत्तर प्रदेश में हार की जिम्मेदारी लेता हूं। राहुल गांधी (कांग्रेस उपाध्यक्ष) द्वारा खर्च की गई ऊर्जा और उनके प्रयास के बावजूद, हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।”
समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस 403 सदस्यीय विधानसभा में केवल सात सीटें जीत पाई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसने गोवा और मणिपुर में सत्ता हथियाने के लिए पैसे और ताकत का इस्तेमाल किया है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close