Main Slideराष्ट्रीय

लोकसभा में मोदी का ‘जय श्री राम’ के नारों से स्वागत

Modi-parliament

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा सदस्यों द्वारा लोकसभा में ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा पूर्व सदस्य बी.वी.एन. रेड्डडी के निधन पर शोक जताए जाने व प्रश्नकाल की शुरू किए जाने के तुंरत बाद मोदी, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार और भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह के साथ सदन में आए।
भाजपा सदस्यों ने करीब दो मिनट तक मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया। इनमें से कुछ सदस्यों ने भाजपा की उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जीत के सम्मान में ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री सदन में कुछ देर ही रुके। भाजपा और इसके सहयोगी अपना दल ने उत्तर प्रदेश में 321 सीटें और उत्तराखंड में 57 सीटें जीती हैं। भाजपा ने गोवा और मणिपुर में भी सरकार बनाई है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close