Main Slideउत्तर प्रदेश

पत्नी के जीतते ही दयाशंकर को मिला इनाम, निष्कासन वापस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद से निष्कासित दयाशंकर सिंह का निष्कासन आज वापस ले लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने यह निर्णय लिया है। दयाशंकर सिंह की पत्‍नी स्वाति सिंह की जीत के साथ ही उनकी भाजपा में वापसी हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने उनका निष्कासन निरस्त कर दिया। मऊ में बीते वर्ष बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ बेहद अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उनको पार्टी से बाहर कर दिया गया था। दयाशंकर सिंह की पत्नी तथा भजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष स्वाती सिंह ने लखनऊ के सरोजनीनगर से विधानसभा का चुनाव जीता है। मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर निशाने पर आए भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष की मायावती पर टिप्पणी से सड़क से संसद तक बवाल हुआ था। डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनको पहले पद से हटाया और फिर पार्टी से निष्कासित कर दिया। मायावती के खिलाफ उनकी पत्नी स्वाति सिंह ने मोर्चा खोल बीजेपी को राहत दे दी थी। इनाम में स्वाति को पहले महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और बाद में सरोजीनगर से टिकट भी दिया गया जहां से चुनकर वह सदन पहुंच गई।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close