व्यापार

वोडाफोन ने 50 प्रेरक महिलाओं को सम्मानित किया

vodafone_imageimg

नई दिल्ली | वोडाफोन फाउंडेशन ने मुश्किलों का बहादुरी से मुकाबला करते हुए कामयाबी हासिल करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया और इनकी प्रेरक कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘वीमेन ऑफ प्योर वंडर’ का अनावरण किया। कॉफी टेबल बुक का शुक्रवार को अनावरण करते हुए वोडाफोन इंडिया के एमडी और सीईओ सुनील सूद ने कहा, “पुरुषों और महिलाओं के बीच अवसरों के लिए भेदभाव एक बड़ी चुनौती है, लेकिन हमारा मानना है कि मोबाइल तकनीक इस समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। वोडाफोन महिलाओं को सशक्त बनाने और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
वोडाफोन फाउंडेशन ने ‘वीमेन ऑफ प्योर वंडर’ पुस्तिका में 50 असाधारण महिलाओं की प्रेरक कहानियों को समाहित किया है। यह किताब बोल्ड, ब्रिलिएन्ट, ब्रेव भारत की कुछ चुनिंदा महिलाओं की प्रेरक कहानियों पर रोशनी डालता है। पुस्तिका में इरोम शर्मिला, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, नंदिता दास, फोगाट बहनों, शुभा मुद्गल, तानिया सचदेव, तसलीम फातिमा और नीलम कटारा जैसी महिलाओं की प्रेरक कहानियों को शामिल किया गया है। इन महिलाओं ने सामाजिक दबाव और जबरदस्त संघर्ष के बावजूद कामयाबी हासिल की है।
पहले तीन संस्करणों की कामयाबी के बाद चौथे संस्करण का अनावरण किया गया है जो कई अनसुनी और गुमनाम महिलाओं की कामयाबी की कहानी पर प्रकाश डालता है।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close