Main Slideराष्ट्रीय

भाजपा के घोषणा पत्र में ब्याज रहित कर्ज, फ्री इंटरनेट से राम मंदिर तक का वादा

84-amitshah_5उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसे जारी किया। जारी करते हुए इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र नाम दिया। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों को लेकर विशेष घोषणाएं की गई हैं। भाजपा का पुराना मुद्दा राम मंदिर निर्माण भी इसमें शामिल हुआ है। घोषणापत्र के आखिर में शाह ने कहा कि राम मंदिर पर भाजपा का रवैया बरकरार है। इसका निर्माण संवैधानिक तरीके से होगा। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और चुनावों में पार्टी 300 से अधिक सीटों पर विजयी होगी।
घोषणा पत्र की प्रमुख बिंदु-
-संवैधानिक दायरे में रहते हुए जल्द से जल्द राम मंदिर बनाएंगे।
-शहरों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरूआत करेंगे. यूपी में 25 नए मेडिकल कॉलेज बनाएंगे।
-महिला सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे। महिलाओं के लिए 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाएंगे।
-कानपुर गोरखपुर में मेट्रो चलाएंगे. नोएडा और लखनऊ मेट्रो का विस्तार करेंगे
-पांच साल में हर घर में 24 घंटे बिजली पहुंचाएंगे।
-सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाएंगे साथ ही गरीबों को तीन रूपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का बिल देना होगा।
-लड़कियों को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी
-मजदूरों को 2 लाख तक फ्री बीमा देंगे। हर गांव को तहसील सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close