राष्ट्रीय

असम में केंद्रीय मंत्री के घर फेंका गया ग्रेनेड

rajen

गुवाहाटी | रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के नगांव स्थित घर पर अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गोहेन असम से ताल्लुक रखते हैं। नगांव के पुलिस अधीक्षक डी. उपाध्याय ने कहा, “दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से बुधवार रात करीब 11.55 बजे आए और बाहर से ग्रेनेड फेंका। ”
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रेनेड लॉन में गिरा, पर यह फटा नहीं। उन्होंने कहा कि हमलावर शायद दहशत पैदा करना चाहते थे। उस दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा घर में कोई मौजूद नहीं था।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close