उत्तराखंड

हॉलैंड के प्रेमी युगल ने रामनवमी पर रानीखेत के मंदिर में की शादी

10ocranikhet1q1रानीखेत के चिलियानौला स्थित हैड़ाखान आश्रम में राम नवमी के उपलक्ष्य के मौके पर हालैंड के युगल मारियो व लिंडा ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। अग्नि के साथ फेरे लेकर सातों जन्म के साथ का वचन दिया। इस मौके पर यज्ञ बेदी में मंगल गीत गूंजे। विवाह के साक्षी कई लोग बने और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

नवमी पर रचाया विवाह
सोमवार को भी नवमी के पावन मौके पर हालैंड के 45 वर्षीय मारियो (प्रेम विजय) व 35 वर्षीय लिंडा (सरस्वती) ने हिंदू रीती-रिवाज से विवाह किया। लहंगा व कुमाऊंनी पिछौड़ा में सजी-धजी दुल्हन और धोती-कुर्ता पहने दूल्हे ने अग्नि को साक्षी रख साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, पवित्र अग्नि के सात फेरे ले सातों जन्मों के साथ भी वचन दिया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की सभी रस्में वर-वधू ने पूर्ण की।

इस मौके पर यज्ञ बेदी में मंगल गीत भी गूंजे, बुजुर्ग महिलाओं ने शगुन आखर गाए। पंडित जयबल्लभ तिवारी, विनोद शास्त्री व पं. मायापति तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। इस अनोखी शादी के कई लोग साक्षी बने। हालैंड के व्यवसायी मारियो और लिंडा पूर्व से शादीशुदा हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close