Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

जेल में केजरीवाल से मिले भगवंत मान, बोले- उनके साथ जघन्य अपराधियों जैसा सुलूक हो रहा

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अरविन्द केजरीवाल से आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाक़ात की। दोनों के मुलाकात करी आधे घंटे तक चली। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। केजरीवाल से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि दो मुख्यमंत्रियों को जेल में आतंकवादी की तरह मिलवाया गया। भगवंत मान ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये तानाशाही की हद है।

मान ने कहा कि जब वह केजरीवाल से मिले तो उन्हें अलग करने के लिए शीशा लगा हुआ था। भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है, जैसे मानों वो कोई जघन्य अपराधी हों। उन्होंने कहा कि मैंने 12 से 12.30 बजे तक उनसे मुलाकात की। जैसे ही वहां कुर्सी पर मुलाकात करने के लिए मैं बैठा, मुझे देखकर दुख हुआ कि उनके साथ खतरनाक अपराधियों से भी बद्तर व्यवहार किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल का कसूर आखिर है क्या। क्या उन्होंने दिल्ली में अस्पताल बना दिए, उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, स्कूल बना दिए या बिजली फ्री कर दी। क्या यही कसूर है उनका। आप उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, जैसे कि कोई बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया है।

इसके बाद उन्होंने एक चिट्ठी को पढ़ने के बाद कहा कि जब पी. चिदंबरम अंदर थे, तब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं। उस दौरान दोनों को एक कमरे में बिठाकर बात कराते थे। आज शीशे के पार, जैसे कोई बहुत बड़ा अपराधी सामने बैठा हो, शीशे के पार उससे फोन पर बात करो। मोदी जी आखिर चाहते क्या हैं, क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल लगातार ईडी की जांच का सामना कर रहे हैं। इस मामले में मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। हालांकि संजय सिंह को फिलहाल जमानत पर बाहर भेजा गया है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close