Main Slideराष्ट्रीय

बीजेपी ने ‘मोदी की गारंटी’ नाम से जारी किया अपना घोषणापत्र, जानें क्या है खास

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र का नाम दिया है। घोषणापत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया। बीजेपी का घोषणापत्र देश के विभिन्न वर्गों के विकास पर केंद्रित है। भाजपा के संकल्प पत्र में पीएम मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 और ज्ञान फॉर्मूले पर खास फोकस है। संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक, 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

बीजेपी संकल्प पत्र- 2024, पीएम मोदी की बड़ी बातें-

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।
जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।
ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।
गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।
भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।
दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।
हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।
सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।
देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा।
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।
पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी।
वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे।
आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है।
भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा।
हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे।
बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं।
बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है।
गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं।
भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।
बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा।
हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे।
140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं।
तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे।
आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे।
भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।
हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे।
हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी।
घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।
मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close