उत्तर प्रदेशप्रदेश

यूपी: सीतापुर में दरोगा ने थाने में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दरोगा ने थाना परिसर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पूरे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी जब घटना स्थल पर पहुंचे तो दरोगा मनोज कुमार खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में दरोगा मनोज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात प्रोन्नति दरोगा मनोज कुमार (55) वर्ष थाने के परिसर में ही रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह तैयार होकर ड्यूटी पर आ गए। थाने से उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर लिया। इसके बाद कई बार अंदर बाहर गए। इसके बाद वह अचानक थाने के पीछे चले गए। और रिवाल्वर को अपनी कनपटी पर लगाया। यह देखकर कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक उन्होंने फायर कर लिया। गोली की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरोगा मनोज कुमार मूलतः फतेहपुर जिले के थाना कल्याणपुर के रहने वाले थे।

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। परिजन पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दरोगा बहुत ही संवेदनशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। थाने पर पहुंचने वाले हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वह खुद परेशान हो जाते थे। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने कहा कि दरोगा मनोज कुमार ने खुद को गोली मार ली है। यह बहुत ही दुखद घटना है। अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। इसकी जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जो जांच कर रही हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close