Main Slideराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, कई नेता अभी से मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं: संजय निरुपम

मुंबई। पार्टी से निष्कासित होने के बाद संजय निरुपम लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। अब उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिली सीटों पर लेकर तंज कसा है। संजय निरुपम ने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। दरअसल, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें उद्धव ठाकरे की पार्टी के खाते में आई है। यानी उद्धव ठाकरे की शिवसेना बड़े भाई की भूमिका में है।

इसे लेकर संजय निरुपम ने ‘एक्स’ पर लिखा, “2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस दो सीटें जीती थी। 2019 में कांग्रेस की एक सीट आई। इस बार यूबीटी ने कांग्रेस को भीख की तरह जो सीटें दी हैं, उस हिसाब से 2024 में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी, इसलिए कई नेता मोबाइल ऑफ करके नॉट रिचेबल हो गए हैं। 4 जून के बाद ये सब मुंह छुपाते फिरेंगे। बड़े पैमाने पर विदेश दौरे भी नियोजित हो सकते हैं।”

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 9 अप्रैल को सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया। उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना 21 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें गई हैं, जबकि शरद पवार वाली एनसीपी के उम्मीदवार 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। एमवी में सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद मुंबई कांग्रेस की नाराजगी सामने आई। ठाकरे के सामने दिल्ली आलाकमान के झुकने से मुंबई कांग्रेस में नाराजगी दिखी। मुंबई कांग्रेस ने तीन सीट की मांग की थी, लेकिन ठाकरे के दबाव की वजह से मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें उत्तर-मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई मिली हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close