उत्तर प्रदेशप्रदेश

लखनऊ: घर में मिले महिला, दो बच्चों के शव, पति पर हत्या का शक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है। यहां पर बिजनौर थाना क्षेत्र के श्रवण नगर में 3 शव एक घर से पुलिस ने बरामद किए हैं। स्थानीय पुलिस को एक मकान से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो घर के अन्दर तीन शव पड़े हुए थे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतकों में शामिल एक महिला जिसकी उम्र लगभग (30) बच्ची पायल (6) लड़का (3) बताई जा रही है। मृतक बलरामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग होली से कुछ दिन पहले ही अमृत लाल गौतम के मकान में किराए पर रहने आए थे। मृत महिला के पति और गोंडा के बलरामपुर के रहने वाले राम लखन गौतम पर आरोपी होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि युवक ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शवों को करीब दो दिनों तक घर में रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक करता था और उसे यहां तक शक था कि बच्चे उसके नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

लखनऊ दक्षिण के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) तेज स्वरूप सिंह ने रविवार को बताया कि मामले का आरोपी राम लखन गौतम मूल रूप से बलरामपुर जिले का रहने वाला है और बिजनौर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। डीसीपी ने बताया कि रविवार दोपहर मकान मालिक धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राम लखन गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान ज्योति (30), उसकी बेटी पायल (6) और बेटे आनंद (3) के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का खुलासा नहीं कर पाई है। मामले में जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close