Main Slideराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस के छह बागी विधायक बीजेपी में शामिल, तीन निर्दलीय भी थामेंगे कमल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के छह आयोग्‍य विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन विधायकों में सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल शामिल हैं। तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा का हाथ थामने वाले हैं। साथ ही कांग्रेस के चार विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close