Main Slideराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार, अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। सूची में 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की दूरी सूची में त्रिवेंद्र सिंंह रावत को हरिद्वार से तो वहीं अनिल बलूनी को गढ़वाल से टिकट दिया गया है। तेजस्वी सूर्या को बेंग्लौर साउथ से मैदान में उतारा गया है। बीड़ से पंकजा मुंडे, गढ़वाल से अनिल बलूनी, त्रिपुरा से प्रीती सिंंह देव वर्मा, अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंंह, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। दो दिन पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मंथन किया गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा कभी भी दूसरी सूची जारी कर सकती है. इससे पहले पार्टी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close