Main Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 6 की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में हुए के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा देहरादून जिले के चकराता में त्यूणी अटाल मोटर मार्ग से गुजरते वक्त हुआ है। यहाँ एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार सात लोगों में से छह की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें दो महिलाएं शामिल है। सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।

वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से माटल-त्यूणी निवासी सूरज, संजू, शीतल, यश, संजना व दिव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल जिसका उपचार राजकीय अस्पताल में चल रहा है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close