प्रदेश

यूपी: संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन, लंबे समय से थे बीमार

संभल। यूपी के संभल से सांसद शाफिकुर रहमान बर्क का निधन हो गया है। बर्क काफी लंबे समय से बीमार थे। बारक 94 साल के थे। हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया था। सासंद बर्क को इस महीने की शुरुआत में खराब स्वास्थ्य होने के चलते मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सांसद को श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

गौरतलब है कि सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सदन के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक थे। बर्क चार बार विधायक और 5 बार सांसद रह चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में सपा और बसपा ने गठबंधन किया था, इस दौरान उन्होंने यूपी की संभल सीट से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और उसमें जीत हासिल की थी। वहीं, शफीकुर्रहमान ने मोदी लहर यानी साल 2014 में बसपा के सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ जीत हासिल की थी।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close