Main Slideउत्तराखंड

उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल नहीं रहीं। उनका मंगलवार रात को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी।

गीता उनियाल के निधन से फिल्म जगत के साथ ही सामाजिक व संस्कृति प्रेमियों ने शोक जताया है। अंतिम दर्शन के लिए उनके मोथोरोवाला आवास पर काफी भीड़ जुटी है। हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गीता उनियाल वो नाम है जिसने उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया है। देश-विदेश के मंचों पर गीता उनियाल ने उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान दी है । गीता ने कई एल्बम में काम किया। पहाड़ी गानों में अक्सर वो नजर आई हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close