मनोरंजन

कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के एक्टर संपत जे राम ने की आत्महत्या

मुंबई। कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के एक्टर संपत जे राम ने आत्महत्या कर ली है। वह 35 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के नेलमंगला स्थित अपने घर में संपत जे राम ने आत्महत्या की है. मिली जानकारी के मुताबिक संपत जे राम काफी लंबे समय से पर्सनल लाइफ आई दिक्कतों की वजह से डिप्रेशन में चल रहे थे। करियर में उतार चढ़ाव और लगातार काम न मिलने की वजह से भी कन्नड़ टीवी एक्टर संपत जे राम काफी परेशान थे।

हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर संपत जे राम की फैमिली की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि संपत जे राम की अतिंम संस्कार आज किया जा सकता है।

संपत जे राम के निधन की खबर ने कन्नड़ सिनेमा जगत को हिला के रख दिया है। कन्नड़ टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ में संपत जे राम ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था। खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि काम न मिलने की वजह से आई पैसों की तंगी ने कन्नड़ एक्टर को काफी परेशान कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने ये कदम उठा लिया।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close