प्रदेश

यूपी निकाय चुनाव: दो चरणों में होगा इलेक्शन, 13 मई को आएंगे नतीजे

लखनऊ। यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव का ऐलान कर दिया है। पहले फेज की वोटिंग 4 मई और दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। 13 मई को नतीजों का ऐलान होगा। पहले चरण में 9 मंडल में वोटिंग होगी जिसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर, वाराणसी हैं। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी 9 मंडल में वोटिंग होनी है, जिसमें मेरठ, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में 17 मेयर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम के जरिए होगा। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत के पदों पर बैलट पेपर से वोट डाले जाएंगे। प्रत्याशियों को सिंबल का आवंटन 21 अप्रैल को होगा।
वहीं वोटों की गिनती 13 मई को होगी। चुनाव के दौरान 4.27 करोड़ वोटर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 543 नगर पंचायत चुनावों के लिए मतदान कराए जाएंगे। इसके अलावा तकरीबन 4 हजार पार्षद इस प्रक्रिया के तहत चुने जाएंगे। बीते दिनो उत्तर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत महिलाओं के लिए 288 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए 205 सीटें, एसस के लिए 110, एसटी के लिए 2 सीटें आरक्षित की गई हैं।ओबीसी आरक्षण को लेकर पेच फंसने के बाद ही दिसंबर 2022 में होने वाले चुनाव को अब कराया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close