Main Slideराष्ट्रीय

अमेठी वाले पहले छुटकारा पा गए थे अब वायनाड वालों को भी मिल गया: अनुराग ठाकुर  

नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद बीजेपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी से अमेठी वाले पहले ही छुटकारा पा चुके थे और अब सांसदी जाने के बाद वायनाड के लोगों ने भी राहुल से छुटकारा पा लिया है।

उन्होंने कहा कि राहुल ने कई बार झूठे बयान दिए हैं। राहुल का अहंकार लगातार दिख रहा है। राहुल गांधी 7 केसों पर जमानत पर हैं। वो बांटने का काम करते हैं। चाहे वह जम्मू-कश्मीर में लोकल को नौकरी देने का हो, असम में चाय का जिक्र हो या वायनाड जाकर अमेठी के लोगों के खिलाफ अपशब्द बोलना हो। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद को संविधान से ऊपर समझते हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सभी चाटुकार हाय-तौबा कर रहे हैं। सूरत कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला ऐतिहासिक है। भारत की कानून पद्धति में सब एकसमान हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने ने कहा कि कांग्रेस अपने लिए एक अलग आईपीसी चाहता है। कांग्रेस चाहती है कि उनसे अलग बर्ताव हो। साल 2013 में जिस अध्यादेश को राहुल गांधी ने फाड़ा था आज वह उसी अध्यादेश की चपेट में आ गए।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close