Main Slideराष्ट्रीय

राहुल गांधी आलोचना नहीं करते, देश व जनता को बदनाम करते हैं: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनको आड़े हाथ लिया है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी जी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा दी है। कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ कह रही है, लेकिन ये नहीं बता रही है कि राहुल गांधी ने कहा क्या? राहुल गांधी ने कर्नाटक में 2019 की चुनावी रैली में कहा था… सारे चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?”

सत्य, अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है?

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सत्य और अहिंसा में विश्वास रखता हूं। क्या सत्य और अहिंसा में विश्वास करना लोगों को अपमानित करना है? देश को जातिसूचक गाली देना है? अगर राहुल गांधी को अपनी जिद्द से लोगों को अपमानित करने का और गाली देने का अधिकार है तो उनकी गाली से पीड़ित लोगों को मानहानि का केस करने का अधिकार है।

खरगे की टिप्पणी पर आश्चर्य

रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे साहब ने आज कहा कि कोर्ट के फैसले को बार-बार बदला गया है। कांग्रेस पार्टी कोर्ट में विश्वास नहीं करती है। क्या ये न्यायपालिका को भी अपनी जेब में रखना चाहती है? खरगे की टिप्पणी पर मुझे आश्चर्य हुआ। खरगे को जिम्मेदार टिप्पणी करनी चाहिए।

देश को बदनाम करते हैं राहुल गांधी

राफेल मामले में भी राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाया था और फिर माफी मांगी थी। आलोचना का हम सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी आलोचना नहीं करते हैं, देश को बदनाम करते हैं, जनतंत्र को बदनाम करते हैं और देश की जनता को बदनाम करते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close