Main Slideउत्तर प्रदेशउत्तराखंडप्रदेश

UP Congress: बृजलाल खाबरी और नकुल दुबे ने की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

लखनऊ: भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शुरू हुई उत्तर प्रदेश में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा जो प्रत्यके जिले से गुजरेगी उसी क्रम में आज अवध जोन में दूसरे दिन जनपद लखनऊ में सुबह चारबाग से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे द्वारा झण्डारोहण तद्पश्चात बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रांरभ हुई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज जोन में आज यात्रा के तीसरे दिन जनपद कासगंज, बुदेलखंड जोन में पांचवे दिन जनपद औरैया, पूर्वाचल जोन में चौथे दिन में जनपद मऊ, प्रयागराज जोन में दूसरे दिन जनपद कौशाम्बी, पश्चिमी जोन में चौथे दिन जनपद मेरठ में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा पहुंची है।

लखनऊ में यात्रा प्रारंभ कर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में परिवर्तन का संकेत है। बढ़ती हुई बेरोजगारी, उद्योग व्यापार में मंदी, अमीर गरीब के बीच बढ़ती खाई, संसाधनों की लूट, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारों एवं किसानों की बढ़ती हुई आत्महत्या, सांप्रादायिक विद्धेष, किसान प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा, से प्रदेश के साथ साथ ही पूरा देश जूझ रहा है। आज परिवर्तन ही एक मात्र विकल्प है जिससे देश की जनता को एकजुट रखा जा सके तथा नफरत के माहौल को समाप्त किया जा सके।

ये भी पढ़े-
कांग्रेस राजा पटेरिया नेता का विवादित बयान, कहा- मोदी की हत्या के लिए तैयार रहो

प्रवक्ता ने आगे बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में नफरत का माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा फैलाया जा रहा है, जिसे रोकना हर देशवासी का कर्त्वय है। इसी नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए आपसी भाईचारा और मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। महंगाई और बेरोजगारी इस सरकार की दो भुजाएं बन चुकी हैं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दही, लस्सी, आटा, चावल, सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर और महंगा कर गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक यात्रा करेगी और जनहित के मुद्दे पर सदैव संघर्षरत रहेगी। इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है जिसकी चर्चा गांव-गांव तक हो रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि अवध जोन की यात्रा चारबाग से शुरू होकर बांसमण्डी चौरहा, नाका चौरहा, रानीगंज, रकाबगंज, यहियागंज, नक्खास चौराह, चरक चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। वहीं पर आज की यात्रा का समापन हुआ तथा कल दिनांक 13 दिसंबर को जनपद श्रावस्ती से यात्रा प्रारंभ होगी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close