Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

Dimple Yadav Oath: लोकसभा सदस्य के रूप में डिंपल यादव ने ली शपथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: आज लोकसभा में लोकसभा सदस्य के तौर पर आज डिंपल यादव ने शपथ लिया। सुबह 11:00 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने डिंपल यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डिम्पल यादव के साथ थे।

मैनपुरी, सपा का वह गढ़ जिसे समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से लेकर अब तक कोई जीत नहीं कर पाया। वर्ष 1996 से लेकर अब तक समाजवादी पार्टी इस लोकसभा सीट पर काबिज है। उपचुनाव भले ही नेताजी मुलायम सिंह यादव के बिना लड़ा गया, लेकिन सपा ने इस चुनाव को नेताजी के नाम पर लड़ा। हर जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रत्याशी डिंपल यादव ने जनता से नेताजी को श्रद्धांजलि देने की अपील की। मैनपुरी के मतदाताओं ने भी अपने नेता का सम्मान और जलवा दोनों ही बरकरार रखा। आपको बता दें कि 8 दिसंबर को आए नतीजों में मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की।
ये भी पढ़े-
Global Investors Summit 2023: टीम योगी के रोड शो को विदेशों में भी मिल रहा भरपूर समर्थन, साइन हो रहा है MOU

क्यों हुआ उपचुनाव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक वोटों से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।
कौन कौन थे उम्मीदवार

सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई। डिंपल को 617625 वोट मिले, जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close