Main Slideराजनीतिराष्ट्रीय

Bharat Jodo Yatra: सेवा दल के महासचिव कृष्णकुमार पांडे का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन, राहुल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

नागपुर। अखिल भारतीय सेवा दल कांग्रेस नागपुर के अध्यक्ष कृष्णकुमार पांडे का देगलुर की भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। कृष्णकुमार पांडे के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जताया है। राहिल गाँधी ने ट्वीट किया कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था।देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।

जयराम रमेश ने भी जताया शोक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर कृष्णकुमार पांडे के मौत पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे और और मेरे साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद उन्होंने एक सहयोगी को झंडा सौंप दिया और वापस चले गए। इसके बाद वे गिर गये और उसे एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि वे पक्के कांग्रेसी थे।

Tags
Show More

Related Articles

Back to top button
Close
Close